Dark Mode
रोडवेज इकाइयों पर अर्धनग्न प्रदर्शन

रोडवेज इकाइयों पर अर्धनग्न प्रदर्शन

सीकर। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा सीकर आगार में संयुक्त मोर्चे के 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में आंदोलन के पांचवें चरण में केन्द्रीय बस स्टैंड पर अद्र्धनग्न प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारे लगाये। रोडवेज कर्मचारी काफी समय से अपनी वाजिब मांगो के लिए पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। अगर समय रहते मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा जिसमें 05 सितंबर को रोडवेज कर्मचारी 24 घंटे का चक्का जाम करेंगे।अर्दनग्न प्रदर्शन में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें सांवरमल यादव, चौथमल परसवाल, रघुवीर सिंह बारहठ, हरफूल सिंह, बनवारी रूलानिया, सुनील माठ, मुकेश डेरवाल चंद्र सिंह भूकर, प्रभु दयाल बाजिया, महेश कुड़ी, गोरु राम काजला, रामदेव सिंह पुनिया, रामदेव सिंह टाकरिया, मोहन लाल सेन,महावीर पारीक, महावीर शर्मा, सुल्तान सिंह ओला, विक्रम सिंह शेखावत, सरवन सिंह पिलानिया, अशोक मील,सुभाष सूंडा,नेमीचंद लढाण, राजकुमार वर्मा, विनोद दायमा के नेतृत्व में सैंकडों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। राजस्थान रोडवेज के पांच श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा रोडवेज रोजगार बचाओ संकल्प के साथ शुरु किये गये प्रदेश व्यापी आंदोलन के पांचवें चरण में 22 अगस्त 2023 को प्रदेशभर रोडवेज की सभी इकाइयों पर अर्धनग्न प्रदर्शन किये जायेंगे। इन्टक के प्रदेश महामंत्री बनवारी रूलानिया ने बताया कि सरकार के द्वारा मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करने पर आंदोलन तेज किया जायेगा, जो इस प्रकार है 25 अगस्त 2023 को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर मानव श्रंखलायें, 28 अगस्त 2023 को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर ढोल बजाओ - सरकार जगाओ, 01 सितम्बर 2023 को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर राज्य सरकार की रोडवेज विरोधी - कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुतला दहन, 03 से 04 सितम्बर 2023 को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर दिन - रात के धरने, 05 सितम्बर 2023 को प्रदेशव्यापी हड़ताल!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!