Dark Mode
मुद्रा विज्ञान विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मुद्रा विज्ञान विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जोधपुर| स्वास्थ्य साधना केंद्र, लाल पुलिया चौपासनी रोड़ पर आज सुबह 11 बजे स्व. भंवर कंवर राजपुरोहित की स्मृति में रामेश्वर सिंह राजपुरोहित द्वारा विचार आहार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा मुख्य अतिथि रही। संगोष्ठी की आगाज गायक शंकरलाल जी गोयल के देश भक्ति गायन से किया गया।संगोष्ठी के विषय मुद्रा विज्ञान पर गौ विज्ञानी डॉ देवरक्षिता जी द्वारा हाथों की विभिन्न मुद्राओं को "अपना स्वास्थ्य अपने हाथ में" की धारणा से कई बीमारियों से निजात पाने के तरीके बताए गए जिससे श्रोता अभिभूत हुए। संगोष्ठी प्रायोजक रामेश्वर सिंह राजपुरोहित द्वारा प्राकृतिक खानपान को दैनिक जीवन में उपयोग में लाकर स्वास्थ्य जीवन जीने का मंत्र बताया व प्राकृतिक चिकित्सा को सर्वोपरि चिकित्सा पद्धति बताया। क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा प्राकृतिक चिकित्सालय के मनोरम वातावरण को देखकर अभिभूत हुई व मुद्रा विज्ञान विषय पर दिए भाषण की तारीफ की साथ ही उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा का अपने कार्यक्षेत्र व अपने परिवारजनों में प्रचार की बात कहीं। संगोष्ठी के अंत में प्रबंध न्यासी योगेश माहेश्वरी द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। गोष्ठी के पश्चात प्राकृतिक आहार की व्यवस्था भी रखी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!