श्रीराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
घड़साना. श्रीराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई मंडी घड़साना में पुलिस थाना घड़साना के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गयाl इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की व अन्य कानूनी बातों की जानकारी दी गई|इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री परविंदर सिंह ,पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक श्रीदिलबाग सिंह,श्री रामकेश मीणा , श्री मनोज कुमार व श्री देवी लाल कॉन्स्टेबल सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे| पुलिसकर्मी श्रीरामकेश मीणा ने विद्यार्थियों को बताया कि कितनी आयु तक हम लोग दोपहिया वाहन चला सकते हैं तथा अन्य समस्त यातायात नियमों की जानकारी दी गई व विभिन्न कानूनी विषयों पर चर्चा करते हुए उसके बारे में जानकारी दी गई| संस्था प्रबंधक श्री परविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को गरिमा पेटी कें बारें में जानकारी दी|अंत में समस्त आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनको विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए