Dark Mode
उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

उपभोक्ताओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा- अध्यक्ष उपभोक्ता मंच

 

कोटा । विश्व उपभोक्ता दिवस एवं उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक बुधवार को जिला उपभोक्ता मंच अध्यक्ष अनुराग गौतम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
उपभोक्ता मंच अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान ने अधिकारों के साथ कर्तव्य भी दिये है उनकी पालना की जावें तो उपभोक्ताओं का संरक्षण होता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक किसी ना किसी रूप में उपभोक्ता है उसे स्वयं का अपने अधिकार एवं कर्तव्य समझने होंगे ताकि शोषण से बच सके तथा आवाज उठा सके। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा कानून बनाये गये है उनकी पालना होने के साथ आम नागरिकों तक जानकारी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र में जागरूक्ता का अभाव है राष्ट्रपिता गांधी के विाचारों को आत्मसात करते हुए जागरूक नागरिकों को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आव्हान किया कि वे विभागीय योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाकर उन्हें स्वप्रेरणा से लाभान्वित करेंगे तो उपभोक्ता जागरूक्ता के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।
अतिरिक्त कलक्टर शहर बीएम बैरवा ने उपभोक्ताओं के हित में लगातार कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सरकारी विभागों के साथ सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठन भी जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने अधिकार एवं कर्तव्य बतायें। उन्होंने सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में किये गये प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं के साथ फ्लैगशिप योजनाओं में सभी पात्र नागरिकों को लाभ मिलेगा तो जाग्रति आयेगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण माच्या ने पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं हैलमेट के उपयोग की जागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उपाधीक्षक यातायात पुलिस कालूलाल वर्मा ने बताया कि नावालिक बच्चों से वाहनों का संचालन नहीं करवाये, इसके लिए अभिभावकों को ही कठोरता से पालना करनी होगी। उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना के लिए किये गये प्रावधान एवं जागरूक्ता के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
अधिशाषी अभियंता विद्युत अजय बिलाठिया ने विद्युत निगत द्वारा उपभोक्ताओं के विद्युत बकाया राशि के जमा करने के लिए दी जा रही छूट एवं किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत भार में छूट की योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. गोविन्द सिघंल ने चिरंजीवी योजना के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। परिषद के पूर्व सदस्य पुरूषोत्तम शर्मा ने मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्याही करने, चल प्रयोगशाला के माध्यम से अधिक से अधिक नमूने लिए जाये। पट्रोल पम्प एसोशिएशन के तरूमीतसिंह बेदी ने पट्रोल पम्पों पर उपभोक्ताओं के हित में किये गये प्रावधानों की जानकारी दी।
जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में किये जा रहे प्रयासों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संगोष्ठी का संचालन यज्ञदत्त हाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता मंच के सदस्य हेमलता विजयवर्गीय, हेमेन्द्र नारायण द्धवेदी, उपभोक्ता जागरूकता संस्थाओं के पंकज शर्मा, चिरंजीवीलाल सामरिया ने भी विचार व्यक्त किये। सगोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में उपभोक्ता जागरूकता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!