Dark Mode
अन्तर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यस्थल की उत्पादकता उसके कर्मचारियों पर निर्भर करती है, इसलिए कार्यालय का माहौल और व्यवस्थाऐं कर्मचारियों के अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने की शुरूआत स्कूल व कॉलेज से होती है। लेकिन भारत में स्कूल व कॉलेज तो हैं लेकिन उनमें आधुनिक तकनीकी युग के अनुसार कुशल प्रोफेशनल तैयार करने की सुविधायें नही हैं। हमें बच्चों की शैक्षिक अवस्था से ही उन्हंे उद्यमी, खिलाडी, कला और उनकी अन्य रूचि के अनुसार वातावरण एवं सुविधाऐं देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमें खेती के आमूल-चूल परिवर्तन एवं आधुनिकीकरण करने की आवश्यकता है। इसके लिए बेहतर मानव संसाधन तैयार करने हेतु किसान, वैज्ञानिक एवं नीति निर्माताओं को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यस्थल पर अधिकारी व कर्मचारियों के बेहतर तालमेल से काम करने से वहॉ की उत्पादकता बढती है। डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि हमारे देश में ज्यादातर कार्यस्थलों को महिला व दिव्यांगों की सुविधाओं के अनुरूप नही बनाया गया है। इस क्षेत्र में काफी काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर भानूप्रिया पंकज, गीता गवारिया, राजेन्द्र सिंह सहित समस्त कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!