Dark Mode
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 
फलोदी  .   विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोसायटी फ़ॉर ह्यूमन ट्रांस्फोरमेशन एंड रिषर्च फलोदी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन प्रोग्रेसिव फार्म के सहयोग से आयोजित हुआ। 
 
 
        कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजेश्वरी थानवी प्रिंसिपल टेडीकिड्स स्कूल ने स्वास्थ्य व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बताया की उनके विद्यालय में नर्सरी कक्षा से उच्च कक्षा में माह में दो बार स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिनसे बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सन्देश मिले।
 
प्रोगेसिव फॉर्म के समन्वयन श्रीमान डॉ. अरूण माथुर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका एवं उनके उदेश्य व उनके कार्य प्रणाली की जानकारी दी तथा नर्सिंग कर्मयों की भूमिका बताते हुए उनके सहयोग की अपिल की। जयपूर से कुसुम सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वस्थ्ता व पोलीथिन व पेड़-पौधों पर्यावरण पर जन स्वास्थ्य के बारे में बताया व सुझाव दिये पेड़-पौधों के लगवाने से सकारात्मक प्रभाव होता हैं।
 
सेन्टर मैनेजर संजय देवड़ा इस प्रकार के आयोजन करने के लिए विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। सेन्टर से स्टाफ श्रीमान लक्की शर्मा, शान्तिलाल सुथार, भावना कन्नौजिया, स्वरूपसिंह, प्रेम सोलंकी ने विचार व्यक्त किये। इस प्रोग्राम में 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!