Dark Mode
वरिष्ठ नागरिक समिति ने हर्षोउल्लास से मनाया होली स्नेह मिलन

वरिष्ठ नागरिक समिति ने हर्षोउल्लास से मनाया होली स्नेह मिलन

 
सोजत। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत का होली स्नेह मिलन का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर कृषि मण्डी रोड पर बङे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के अनोपसिंह लखावत ,पेंशनर समाज के अध्यक्ष लाल चन्द मोयल ,डॉ देवेन्द्र चौधरी,नन्द किशोर बिस्सा आदि के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । आरम्भ में अतिथियों द्वारा राधा कृष्ण की भव्य व सुन्दर मूर्तियों को  पुष्पहार पहनाया गया व पुष्पों से होली खेली गई । संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।
  फागोत्सव के रूप में श्याम सुन्दर शर्मा,मुकेश भाई ओझा,गौरव व्यास,सुरेश अवस्थी,हीरालाल आर्य,चुन्नीलाल घांची द्वारा संगीत के साथ सुमधुर  राधा-कृष्ण व होली के भजनों की प्रस्तुति दी गई । इस आयोजन में दशरथ बिस्सा का पूर्ण सहयोग रहा । अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेश ओझा ने पूर्व में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया व आगामी कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की ।सत्यनारायण गोयल ,अशोक सैन ,राम भजन बंशल,हितेन्द्र व्यास द्वारा जोधपुर में आयोजित होने जा रहे प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने वालोँ की सूची बनाई गयी।
कार्यक्रम में मोहन लाल टाँक एमएलटी, डाऊराम सांखला,सोहन लाल टाँक ,मदनलाल चौहान,रशीद अहमद गौरी, देवीलाल साॅखला, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, लक्ष्मण राम पालङिया,महेंद्र कुमार मेहता,कैलाश दान चारण , विजयसिंह चौहान,चेतन व्यास, हरिकिशन चौहान,अमर चन्द सैन,प्रभुलाल रांगी,ब्रजमोहन राठी बालमुकुन्द शर्मा,जुगलकिशोर दवे,हेमाराम सोलंकी उमा शंकर द्विवेदी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!