Dark Mode
वरिष्ठ नागरिकों ने भी ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

वरिष्ठ नागरिकों ने भी ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

चित्तौड़गढ़। शास्त्रीनगर स्थित लवकुश गार्डन में वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष बसन्ती लाल जैन ने आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 मतदाता जागरूकता हेतु वरिष्ठों को मतदान की शपथ दिलाकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया ।

महासचिव राधेष्याम आमेरिया ने बताया कि समस्त 80 वर्ष से उपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए होम वोटिंग की सुविधा की निर्वाचन विभाग की पहल का ऐतिहासिक कदम बताया एवं उपस्थित सदस्यों ने शत-प्रतिषत मतदान किये जाने का आष्वासन दिया । इस अवसर पर अमरकण्ठं उपाध्याय, नन्दकिषोर निर्झर, बाबूलाल डाड़, राधेष्याम आमेरिया, के.एल.खण्डेलवाल, एच.एस.राठी, डॉ. भगवतसिंह तंवर, रजनी एम लढढ़ा, ओमप्रकायष मेनारिया, डॉ.योगेष जानी, कल्याणी दीक्षित, पुष्पा काबरा, शषिकला गुप्ता सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे ।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!