वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक आयोजित
सोजत। वरिष्ठ नागरिक समिति कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सार्वजनिक वाचनालय में सुरेश ओझा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में समिति का प्रान्तीय अधिवेशन 9 अप्रैल रविवार को आर्य समाज स्मृति भवन,रातानाडा जोधपुर में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी जानकारी अध्यक्ष सुरेश ओझा ने दी। इस अधिवेशन में भाग लेने हेतु यात्रा संयोजक सत्यनारायण गोयल,हितेन्द्र व्यास एवम् सत्तूसिंह भाटी को बनाया गया है । बैठक में होली स्नेह मिलन का आयोजन राज राजेश्वरी मंदिर,रामेलाव तालाब पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा स्मारिका प्रकाशन हेतु विचार विमर्श किया गया ।बैठक में अध्यक्ष सुरेश ओझा,सचिव हीरालाल आर्य,सह सचिव पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, कोषाध्यक्ष मदनलाल चौहान,रशीद अहमद गौरी, सत्यनारायण गोयल, ब्रजमोहन राठी,गोरधन लाल गहलोत, राधाकिशन गहलोत, शिव नारायण शर्मा, राम भजन बंशल, महेंद्र कुमार मेहता, शंकर लाल पारीक,रणजीत सिंह आदि बैठक में उपस्थित थे । हीरालाल आर्य ने बैठक में पधारने पर सभी का आभार प्रकट किया।