हवाई यात्रा से पशुपति नाथ के दर्शन के इंतजार में वरिष्ठ नागरिक
सोजत। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत हवाई यात्रा से पशुपति नाथ के दर्शन करने के इंतजार में है वरिष्ठ नागरिक मगर उनका इंतजार ना जाने कब खत्म होगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के आवेदन देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा भरवाएं थे।इसी के तहत वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- 2022 की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा बटन दबाकर संपन्न की गई । वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत जिले में हवाई यात्रा के कुल 140 व रेल यात्रा के 2929 आवेदन प्राप्त हुए ।आयोजित हुई ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में 59 हवाई यात्री व 536 रेल यात्रियों का चयन किया गया। कमेटी द्वारा प्रथम व द्वितीय प्रतीक्षा सूची भी निकाली गई । ऑनलाइन लॉटरी में चयनित यात्रियों को ई मेल के जरिए सूचित किया गया था । लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कमेटी के सदस्यगण अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रभान सिंह भाटी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी के अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विकास मारवाल मौजूद रहे थे। मेहंदी नगरी सोजत के हीरालाल चायवाला ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत हवाई यात्रा से पशुपति नाथ के दर्शन करने के लिए मेरा चयन भी हुआ है दर्शन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं मगर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि यह यात्रा हमारी कब होगी।