Dark Mode
प्रार्थना से ज्यादा सेवा का भाव सर्वोपरि:बैजनाथ दमदमा

प्रार्थना से ज्यादा सेवा का भाव सर्वोपरि:बैजनाथ दमदमा

बयाना । पूर्व सरपंच बैजनाथ दमदमा का कहना है कि प्रार्थना से ज्यादा सेवा का भाव सर्वोपरि होता है जो मन को असीम शांति देता है।इन दिनों कुंडा तिराहे से गुजरने वाले कैला देवी पदयात्रियों का जमघट लगा है।जिनकी सेवा भाव में बयाना के सर्व समाज के भक्त लोग सेवा में तल्लीन है।यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य चैकप कर सभी प्रकार की दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं साथ ही भोजन व्यवस्था,रहने ठहरने की सुविधा भी सुयोजित है । इस पुनीत कार्य में प्रशासन की हर प्रकार से मुस्तैद है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी जी का यह लक्की मेला मंगलवार तक चलेगा।सेवा के इस मौके किशन चंद गुप्ता,विशेष मदनपुर, पूरन मित्तल लक्ष्मण सिकंदरा ,अनिल तेजाब,नत्थीलाल गुप्ता, दोजी नपा,सतीश गांधी चौक,गोविंद काका,श्वेता दमदमा,अशोक नावली,सरोज गुप्ता,सुरेश हलवाई,राजेश गुप्ता,कमला गुप्ता,प्रह्लाद अरोदा ,विनय दमदमा सहित अनेक लोग मोजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!