पैदल यात्रियों की सेवा करना बड़ा पुण्य का कार्य- डॉ. प्रभु बाड़ोलिया
टोंक। श्रीरामदेव जन सेवा समिति डाईट रोड़ टोंक द्वारा पैदलयात्रियों के लिए विशाल भंडारा की आम की डेरी, होटल मारवाड़ के पास बाई पास चोराहा, शावली नागौर में शुरुआत हुई। भंडारे का संचालन निवाई पीपलू क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है, जिसका निवाई-पीपलू क्षेत्रवासियों की मंशा से भंडारे का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया ने किया। श्रीरामदेव जन सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, पीपलू समिति उपाध्यक्ष लालाराम नीमरोट कुरेडी, पप्पू लाल मोहम्मद नगर ढाणी, रामजी लाल, हरजीराम टाटावत हाड़ीकलां, बनवारी लाल, कमलेश, बनवारी लाल, राम अवतार, कैलाश, राकेश, बद्री आदि ने विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन करते हुए की। भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया ने कहा कि पैदलयात्रियों की सेवा करना स्वयं में एक बड़ा पुण्य कार्य है। लगातार कई वर्षों से इस भंडारे का आयोजन करने वाले पुण्यार्जक व्यक्ति बधाई के पात्र हैं। बाडोलिया ने यह भी बताया की 15 दिन तक चलने वाले इस भंडारे में रामदेवरा के दर्शनों के लिए आने-जाने वाले पैदल यात्रियों के खाने-पीने, ठहरने, बैठने एवं दर्द निवारक दवाई की 24 घंटे नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। श्री रामदेवजी जन सेवा समिति द्वारा भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया को पहुंचने पर माला व साफा बंधवाकर सम्मान किया।