सात दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ
बिलाड़ा. कस्बे मे भैरव चौराहा के पास महादेव मंदिर परिसर में महादेव विकास समिति व समस्त भक्तगणो के तत्वाधान मे सात दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष रूप सिंह परिहार की उपतिथि मे प्रारम्भ हुआ, समिति के श्रवणदास मानदास घनश्यामदास ने पालिका अध्यक्ष रुपसिंह परिहार व एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के वरिष्ठ डॉ प्रकाश जानकीदास को साफा पहनाकर स्वागत किया, शिविर के दौरान परिहार ने भी अपने पैरो का उपचार करवाने के बाद कहा की हाल ही मे लोगो के खानपान से बढ़ रही बीमारियों से निजात पाने के लिए एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति का उपचार ही सही उपचार है. , एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के वरिष्ठ डॉ प्रकाश जानकीदास ने कहा की एक्यूप्रेशर थेरेपी शरीर के हार्मोन सिस्टम को उत्तेजित करती है। यह शरीर के किसी भी भाग मे हो रहे दर्द में फायदेमंद साबित होती है। अगर कोई सिर दर्द, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, जकड़न, घुटनों के दर्द और अर्थराइटिस से पीड़ित हैं, तो एक्यूप्रेशर उपचार से राहत पा सकते हैं। एक्यूप्रेशर एक प्राचीन तरीका है जिसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर बीमारी को ठीक करने की कोशिश की जाती है. हमारे शरीर के मुख्य अंगों के दबाव केंद्र यानी प्रेशर पॉइंट्स जैसे पैरों के तलवे में और हथेलियों में होते हैं. अगर इन दबाव केंद्रों की मालिश की जाए तो शरीर का प्रेशर पॉइंट जिस अंग को प्रभावित करता है उससे जुड़ी बीमारी में इससे राहत मिलती है. जैसे हृदय रोग का प्रेशर पॉइंट बाएं पैर में होता है और इस बिंदु पर नर्म मालिश की जाए तो हृदय से जुड़ी सभी बीमारीयो के इलाज में मदद मिलती है इस अवसर पर व्योवृद्ध पुआराम सुरेश परिहार देवीसिंह मांनदास देवीदास कन्हैयालाल सोनी मौजूद रहे.