Dark Mode
सात दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ समापन, मूर्ति का हुआ विसर्जन

सात दिवसीय गणपति महोत्सव का हुआ समापन, मूर्ति का हुआ विसर्जन

डीडवाना। जिले के नजदीकी लाडनूं उपखंड के ग्राम निम्बीजोधा में गणेश चतुर्थी के मौके से मंदिरों में आरंभ हुआ गणेश महोत्सव जिसमे निम्बी जोधा में गत रात्रि को विभिन्न झांकियां सजाई गई वही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया । गणेश महोत्सव के शुरू होते ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी जिसमें 7 दिन भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जिसमे मूर्ति को आज विधिवत विधिपूर्वक विसर्जन के लिए पूजा स्थल से ग्राम में बने तालाब के लिए विसर्जन के लिए ले जाया गया जिसमें बैंड बाजे के साथ में भगवान के भजन कीर्तन के साथ में विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से निकली जहां पर सभी महिलाएं भगवान श्री गणेश के मंगल गीत गाती हुई नजर आई हजारों की संख्या में सोभा यात्रा में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा सोभा यात्रा में ग्रामीणों में बताया की यहां पर प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में रात को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस स्टेंड स्थिति पुलिस चौकी के सामने गणपति सेवा संस्थान के द्वारा गणपति मूर्ति का आज विसजर्न किया गया गत रात्रि को अनेक झांकियां सजाई गई। गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्थाएं रही पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात खड़ा रहा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!