Dark Mode
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ

बहरोड़। कस्बे के कुंड रोड स्थित नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एनएसएस शिविर का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हो गया। चार ग्रुपों में छात्राओं को दल के रूप में कार्य का विभाजन किया गया। सभी छात्राओं ने कॉलेज परिसर में बने खेल मैदान की सफाई व पेड़ों और गमलों को पेंट किया तथा महाविद्यालय को साफ सुथरा रखने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलम यादव ने विद्यार्थी जीवन में एनएसएस के महत्व को समझाकर सभी स्वयंसेविकाओं को अधिक से अधिक शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित कर छात्राओं के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज व्यवस्थापक डॉ. ओम प्रकाश यादव ने एनएसएस के क्रेडिट स्कोर व रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी देकर एनएसएस की भूमिका को समझाया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी पृथ्वीराज यादव ने सभी स्वयंसेविकाओं को सात दिवस की रूपरेखा बताकर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रवक्ता अमरचंद शर्मा, जगबीर यादव, जितेंद्र यादव, रामरतन सूद, विजेंद्र सैनी, नितेश यादव, अनिल यादव, वशिष्ठ यादव, आकाश सैनी, इंदु यादव, सोनू कंवर सहित समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!