Dark Mode
सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

सरवाड़. कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन विभिन्न कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ आशुतोष पारीक ने स्वयंसेविकाओं को जीवन में स्वाध्याय की आदत को अपनाने जोर दिया, उन्होंने कहा कि स्वाध्याय की आदत से हमारे मस्तिष्क का विकास होता है और हमारे दृष्टिकोण में परिवर्तन आता है। डॉ रंजना अग्रवाल ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें और स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने की बात बताई। भूगोल के आचार्य अजहरुद्दीन ने स्वयं सेविकाओं को स्वयं सेविकाओं को मेहनत करने के लिए बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विश्वामित्र ने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन रखा और सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!