Dark Mode
सात जेल प्रहरियों को स्वास्थ्य खराब होने से अस्पताल में कराया भर्ती

सात जेल प्रहरियों को स्वास्थ्य खराब होने से अस्पताल में कराया भर्ती

बहरोड़। वेतन विसंगति की मांग को लेकर बहरोड़ उपकारागृह में भूख हड़ताल पर बैठे 3 और जेल प्रहरियों की तबीयत खराब होने से उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब अस्पताल में भर्ती प्रहरियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। आपको बता दें कि जेल प्रहरी अपनी मांगों को लेकर 21 जून से लगातार भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार सुबह 4 प्रहरियों की तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें बारिश के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को एक ओर प्रहरी की तबियत खराब हो गई। जिसे भर्ती करवाया गया। वहीं मंगलवार सुबह फिर 2 प्रहरियों की तबीयत खराब हो गई। इन्हें भी जिला अस्पताल के समान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां इन सभी का उपचार चल रहा है। इनमें एक महिला प्रहरी भी शामिल है। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!