Dark Mode
तीन व्यक्तियों के प्रताड़ित करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

तीन व्यक्तियों के प्रताड़ित करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी में पुरानी कारों के कारोबारी और दो अन्य व्यक्तियों के गुप्तांगों में करंट लगा यातना देने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इमरान पटेल, मोहम्मद मतीन, रमेश डोड्डामणि, सागर कोली और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी कारों के कारोबारी रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को एक वाहन की डिलीवरी में कथित तौर पर देरी के लिए यातना दी गई थी। आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के एवज में कथित तौर पर पैसे मांगे थे। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!