धरियावद में पयूषण पर्व का सातवां दिन धूमधाम से सम्पन्न
धरियावद। धर्म नगरी धरियावद में चल रहे जैन श्वेतांबर समाज के पयूषण महापर्व के सातवें दिन भी भक्ति और आराधना का दौर पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। सुबह अंगरचना पूजा एवं प्रभावना का आयोजन पारसमल एवं राहुल भेरविया परिवार की ओर से संपन्न हुआ। इस दौरान तीनों स्वाध्यायी—अभिषेक जैन, अनुश जैन एवं धुर्व जैन—ने भक्तिमय गीतों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। प्रवचन में भगवान महावीर के जन्म का विस्तृत वर्णन करते हुए गिरनार तीर्थ की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वहीं दोपहर में महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजा-पाठ का आयोजन किया गया जिसके पश्चात प्रभावना का वितरण किया गया। पयूषण पर्व के चलते धरियावद में वातावरण पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंगा हुआ है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती उपस्थिति समाज में उत्साह का संचार कर रही है।