महिला समूह बैठक मे सीवरेज परियोजना जानकारी दी
रतनगढ़ । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा शहर में आमजन की सुविधा हेतु सीवरेज प्रणाली के विकास के लिये विभिन्न आधारभूत विकास कार्य के साथ ही इन कार्यों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम को लेकर अधीक्षण अभियन्ता के. के. अग्रवाल के निर्देशन व अधिशाषी अभियन्ता आर डी गर्ग के मार्गदर्शन में वार्ड संख्या 21 अम्बेडकर भवन आंगनवाडी केन्द्र मे महिला समूह की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जन सहभागिता इकाई जयपुर से सौरभ पाण्डे ने सीवरेज घरेलू कनेक्शन के लाभ के बारे मे जानकारी देते हुए बताया की स्नानघर व रसोई मे जाली जरुर लगायें ताकी किसी प्रकार की ठोस वस्तू चैम्बर मे आकर अवरोद्ध पैदा न करे। परियोजना रसोई स्नानघर शौचालय में प्रयोग किए हुए पानी के लिए बनी है। वर्षा का पानी इस योजना मे नही जोडा जायेगा। नाली व वर्षात का पानी इस सीवर लाईन मे न जोडे। क्योकी नाली व वर्षा के पानी के साथ प्लास्टिक बोतले व कंकर चैम्बर में आकर अवरोद्ध पैदा करते है। बैठक मे एल एण्ड कम्पनी से छोटू सैनी ने भाग लिया। आंगनवाडी कार्यकर्ता सुमिता मेघवाल व आशा भंवरी देवी ने सभी का अभार प्रकट किया। बैठक का संचालन प्रवीण सिंह राठौड ने किया।