Dark Mode
एसएफआई ने महाविद्यालय में फीस भरने की अवधि बढ़ाने की मांग

एसएफआई ने महाविद्यालय में फीस भरने की अवधि बढ़ाने की मांग

 
फलोदी . स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया SFI कॉलेज कमेटी सचिव महेंद कुमार मेघवाल के नेतृत्व में एसएफआई के राज्यव्यापी आह्वान पर राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के नाम राजकीय महाविद्यालय फलोदी प्राचार्य को बीए बीएससी बीकॉम पार्ट द्वितीय तृतीय तथा पोस्ट ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की प्रवेश फीस भरने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालत में बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट द्वितीय ,तृतीय तथा पीजी एमए, एमएससी तथा एमकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से चल रही है।  जिसकी अंतिम तिथि 19 जुलाई है, पिछले कोविड काल के समय से शुरू हुई प्रकिया से आधे से अधिक विद्यार्थी असमझ में रह रहे हैं जिसके चलते कई विद्यार्थी पिछले वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं कई विश्वविद्यालयों के परिणाम अभी तक जारीनही हुई हैं जिसके कारण कई विद्यार्थी फीस जमा करवाने की प्रक्रिया से वंचित हैं, विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए फीस जमा करवाने की तिथी को बढ़ाया जाए ! ताकि कोई भी विद्यार्थी फीस भरने से वंचित न रहें। इस अवसर पर छात्र नेता सुनील कुमार,सोएब खान, मोहम्मद उपस्थित रहे 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!