जेठाना में एसएफटी टीम ने हटवाये पोस्ट और बैनर
मांगलियावास. नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के जेठाना मांगलियावास सहित आसपास के गांव में चुनावी एसएफटी टीम ने घूम घूम कर राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर और बैनर वेज झडिया बुधवार को हटवाई। जानकारी के अनुसार 72 घंटे बाद चुनाव प्रचार थम जाने के चुनाव आयोग के नियमों के आधार पर एसएफटी टीम ने पहुंचकर बस स्टैंड सहित आसपास की जगह पर राष्ट्रीय पार्टियों की झंडिया बैनर और पोस्ट लगे होने पर उन्हें हटवाया गया और जहां भी राजनीतिक पार्टियों अपने कार्यालय खोलकर बैठी है उनकी परमिशन की जांच की गई और जहां परमिशन नहीं मिली उन कार्यालय से भी पोस्टर बैनर यह भी अन्य चुनाव सामग्री जो लगाई हुई थी उन्हें हटाया गया। निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत आचार संहिता का पालन करवाया गया।