शाह मुस्लिम महासभा पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त
सोजत। मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल भाटी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा रेशमा सोलंकी साहिबा और राष्ट्रीय संरक्षक जनाब सिकंदर पठान साहब के निर्देश पर पाली जिले के सोजत निवासी रुस्तम शाह पुत्र गनी शाह को पाली जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। रुस्तम शाह को जिलाध्यक्ष बनने पर महासभा और शुभचिंतको ने बधाई दी रुस्तम शाह ने नियुक्ति पर महासभा का आभार जताया और आश्वाशन दिलाया की वो जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करके महासभा के द्वारा स्थापित कौम हित के कार्यों को पूर्ण करेंगे।