Dark Mode
शहीद देवालाल 18 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

शहीद देवालाल 18 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

खेल को खेल की भावना से खेलें-बाडोलिया


टोंक । निवाई उपखण्ड के ग्राम जोला में 18 वीं शहीद देवालाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर खिलाडिय़ों द्वारा उन्हें माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया, जिसमें फाईनल मुकाबले में शहीद देवालाल क्रिकेट टीम विजेता रही तथा रण तेजा टीम उप-विजेता रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रभु बाडोलिया ने विजेता टीम के कप्तान  कालू राम चौधरी को 11 हजार व ट्रॉफी एवं उप-विजेता टीम के कप्तान राजाराम चौधरी को 51 सौ रू. सहित ट्रॉफी प्रदान की गई, साथ ही  सभी विजेता खिलाडिय़ों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। फाईनल मैच मैन ऑफ  द मैच पुनीत शर्मा रहे। इस मौके पर डॉ. बाडोलिया ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए जो परिणाम आए उसे स्वीकार करना चाहिए।  हार एवं जीत खेल के दो पहलू होते हैं।  खिलाडिय़ों को जीत से अति-उत्साहित न हो तथा हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, बल्कि और अधिक ऊर्जा से प्रयास करने चाहिए।  इस अवसर पर नरपत सिंह जोला सरपंच प्रतिनिधि, राजेश चौधरी, सुरेश, मुकेश चौधरी, बुधराम जाट, सुरेश नाथ, रितेश शर्मा हेमराज गुर्जर पूर्व सरपंच  एवं बन्ना लाल बैरवा आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!