Dark Mode
गुलाबपुरा की घटना पर शाहपुरा अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

गुलाबपुरा की घटना पर शाहपुरा अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

 
शाहपुरा.    अधिवक्ताओं ने अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बिल को तुरंत प्रभाव से लागू करने वह गुलाबपुरा में हुई घटना पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का ज्ञापन आज उपखंड अधिकारी को दियाl
गुलाबपुरा न्यायालय परिसर में 13 फरवरी को अधिवक्ता विश्व दीपक सिंह जी के साथ न्यायिक पर भी कार्य के दौरान पक्ष कार द्वारा मारपीट की गई इस के संदर्भ में पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई इस कारण न्यायालय परिसर में काम करने वाले अधिवक्ताओं की आत्म रक्षा एवं सम्मान के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना आवश्यक है एवं दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है जिससे भविष्य में ऐसे अपराध की पुनरावृति नहीं हो सकेl
 
 प्रेस प्रवक्ता राहुल पारीक ने बताया कि राजस्थान अधिवक्ता समुदाय द्वारा लंबे समय से राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग निरंतर करता आ रहा है परंतु राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ता समुदाय की मांग की अनदेखी की जा रही है जिससे संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष हैl
संस्था के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि वकील समुदाय में बारिश जशन शाहपुरा द्वारा भीलवाड़ा जिले में आए दिन वकीलों के साथ होने वाली घटनाएं से परेशानी के कारण आज के समय प्रोटेक्शन एक्ट की आवश्यकता अधिक होने लगी है इसके लिए माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री महोदय को उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर बिल पास कराने का अनुरोध किया गया और यदि यह नहीं होता है तो वकील समुदाय आंदोलन की ओर अग्रसर होगाl
वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश  व्यास अनिल शर्मा मोहम्मद शरीफ संस्था सचिव वीरेंद्र पत्रिया कोषाध्यक्ष आशीष भारद्वाज उपाध्यक्ष योगेंद्र भाटी विनोद सनाढ्य अधिवक्ता दीपक पारीक नमन ओझा कल्याणमल धाकड़ गजेंद्र प्रताप सिंह राणावत संजय सिंह हाडा चावंड सिंह शक्तावत लालाराम गुर्जर विष्णु दत्त शर्मा अक्षय राज रेबारी अंकित शर्मा गौरव पालीवाल आशीष पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!