
17.55 करोड़ की लागत से होगा शाहपुरा फ्लाई ओवर का निर्माण।
निर्माण कार्य पूर्ण होने सुगम होगा आवागमन, हादसों पर लगेगा अंकुश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार - कर्नल राज्यवर्धन।
जमवारामगढ़ . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों से शाहपुरा फ्लाई ओवर का शेष कार्य प्रारम्भ करने के लिए विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सप्ताह में ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाऐगा, 17.55 करोड़ रूपये से फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण होगा। शाहपुरा फ्लाई ओवर का शेष कार्य प्रारम्भ करवाने के लिए कर्नल राज्यवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन ने कहा अधूरे फ्लाई ओवर के चलते अब तक यहां पर सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग जान गंवा चुके है। निर्माण पूर्ण होने के बाद न केवल दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी बल्कि वाहन चालकों की यात्रा भी सुगम होगी।
गौरतलब है कि कर्नल राज्यवर्धन 2014 से लगातार राष्ट्रीय राजमार्गा की विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहे है। इस सम्बंध में उन्होंने समय-समय पर सडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखे और कई बार मुलाकात भी की है जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर अनेक कार्य पूर्ण हो चुके है और कई कार्य प्रगतिरत है।
अधूरे फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू होने की ख़बर से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।