Dark Mode
शाहपुरा के अधिकारियों ने आक्रोशित ग्राम वासियों की समस्या का समाधान किया

शाहपुरा के अधिकारियों ने आक्रोशित ग्राम वासियों की समस्या का समाधान किया

शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के शाहपुरा के उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार एवं बिजली विभाग के धर्मराज बैरवा ने आक्रोशित ग्राम वासियों की समस्या का समाधान करते हुए मानवता दिखाइए जानकारी के अनुसार सुरली कल्याणपुरा गांव में मंगलवार रात्रि को ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पूरा गांव अंधेरे में रहा और आज दिन भर भी विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामवासी आक्रोशित हो गए और लामबंद होकर शाहपुरा पहुंचे ग्राम वासियों का आरोप था कि आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाते हैं और पूरा गांव अंधेरे में रहता है बीती मंगलवार की रात को ट्रांसफार्मर जलने से पूरा गांव अंधेरे में हो गया एवं अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन लगाने पर किसी ने फोन नहीं उठाया आक्रोशित होकर ग्रामवासी शाहपुरा पहुंचे एवं विभाग से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश हुए जहां उपखंड अधिकारी एवं बिजली विभाग के धर्मराज बेरवा ने ग्रामीणों की समस्या को वाजिब मानते हुए 25 किलो वाट का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने के आदेश प्रदान किए एवं ग्रामीणों को समझाइश की उचित कार्रवाई होने पर ग्राम वासियों ने राहत की सांस लेते हुए अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!