शाहरुख खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाया
रतनगढ़ । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष सलीम खान ने रतनगढ़ शहर के युवा शाहरुख़ खान को अल्पसंख्यक मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। इस दौरान विधायक कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने नव-नियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष खान का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवम अभिनन्दन किया। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि शाहरुख खान को उपाध्यक्ष बनाया जाने से अल्पसंख्यक समाज में ख़ुशी की लहर है। नव नियुक्त उपाध्यक्ष शाहरुख़ खान ने बताया कि भाजपा पार्टी की रीती निति के अनुसार ग्रास रूट पर पार्टी कार्य को मजबूती प्रदान करने की हर संभव कोशिश करूँगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, स्वरूप सिंह सेहला, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, ओम महर्षि, सुशील इन्दौरिया व मनीष महर्षि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।