हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शनिदेव जयंती
कुचेरा. शुक्रवार शाम 4:00 बजे शनि भगवान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। लोगों ने शनि मंदिरों में जाकर शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। जयंती समारोह को लेकर भार्गव मोहल्ला स्थित शनि मंदिर को रंगीन रोशनी के साथ सजाया गया। शाम को मंदिर से महिलाएं कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर से रवाना होकर सब्जी मंडी,गणेश मंदिर, जग्गनाथ रोड,छोटा बाजार होते हुए वापिस शनि मंदिर पहुँची।रास्ते में जगह-जगह समाज के लोगों कि ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।