Dark Mode
ब्यावर से शंकरसिंह रावत चौथी बार जीते

ब्यावर से शंकरसिंह रावत चौथी बार जीते

ब्यावर. भाजपा प्रत्याशी शंकरसिंह रावत ने जीत का परचम फहराया है। उन्होंने प्रतिद्वंद्धी पारसमल जैन पंच को 9063 मतों से हराया है। जिले की ब्यावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शंकरसिंह रावत को 67032 मत मिले। जबकि कांग्रेस के पारसमल जैन पंच को 57969 मत मिले। भाजपा के दो बागी इन्दरसिंह बागावास व महेन्द्रसिंह ने 39703 मत हासिल किए। इसके बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पडा। जबकि कांग्रेस के बागी मनोज चौहान ने 7779 मत हासिल किए। भाजपा के शंकरसिंह रावत लगातार चौथी बार विधायक बने। चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी थे। इनमें निर्दलीय इन्दरसिंह बागावास को 28169, महेन्द्रसिंह को 11543, मनोज चौहान को 7779, शिवानी 883, पुरुषोतम भाटी 642, राजेन्द्रप्रसाद 528, सुरजकुमार 619, रसूल काठात 311, सत्यनारायण पालडिया को 2706 मत मिले। जबकि 1761 मत नोटा में गिरे। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रथम 17 राउंड तक बढत बनाए रखी। इससे कांग्रेस में उत्साह बना रहा। बाद में ग्रामीण क्षेत्र की मतगणना शुरु होने के बाद वों लगातार पिछड़ते गए। इसके बाद वों बढत नहीं ले सके। भाजपा के शंकरसिंह रावत इसके बाद लगातार सबको पीछे छोडते हुए आगे बढ़ते गए। ग्रामीण क्षेत्र की मतों की गणना शुरु होने के साथ ही कांग्रेस ने भी जीत को लेकर आशा छोड दी। इस बार निर्दलीयों के मजबूती से मैदान में होने से जरुर आखिरी राउंड की मतगणना तक लोगों की नजर परिणाम पर टिकी रही। मतगणना शुरु होने के साथ ही कांग्रेस की बढत आशा के अनुरुप नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!