Dark Mode
शांति सदभावना विद्यार्थी मंच मासिक कार्यशाला आयोजित

शांति सदभावना विद्यार्थी मंच मासिक कार्यशाला आयोजित

छीपाबड़ौद . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम खजुरिया,दीगोद खालसा , छीपाबरोड़ ,में भारतीय सामाजिक संस्थान लोदी रोड नई दिल्ली के तत्वाधान में , श्री अनवर अहमद खान स्टेट कॉर्डिनेटर राजस्थान के मार्ग दर्शन में  मासिक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे हरीश कुमार ( जोनल पीस कॉर्डिनेटर )ने बताया कक्षा 6 से 8 के 45 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे संवैधानिक मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य , परियोजना का परिचय , 12 माह में होने वाले राष्ट्रीय दिवस,त्योहार,अंतराष्टीय दिवस और प्रत्येक माह की बैठक में अलग अलग विषय पर बातचीत करने की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। मुख्य रूप से ,,पर्यावरण ,,विषय पर शांति सदभावना विद्यार्थी मंच इसको एक अभियान के रूप में लेकर जाएं। इसके लिए प्रयास रहेगा। इस बैठक में नागरिक मंच सचिव नोशिन अली , प्रेरणा मेडम ,प्रतीक मीणा  ( अध्यापक)  का सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में प्रेरणा मेडम ने टीम को और सभी छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया । और ,,हाशिए की आवाज ,,मासिक पत्रिका विद्यार्थियों के अध्यन हेतु राम राज मीणा प्रिंसिपल  को भेट की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!