Dark Mode
शरद ऋतु में गर्म केप बांटे

शरद ऋतु में गर्म केप बांटे

सीकर। लियो क्लब सीकर व अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई जिला सीकर के संयुक्त तत्वाधान में आर.टी.ओ. स्थित कच्ची बस्ती गर्म केप वितरण का कार्यक्रम किया गया।जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने बताया ठंड की अधिकता को देखते हुए जरूरतमंद बच्चों को अशोक कुमार जिंद हरियाणा वालो के आर्थिक सहयोग से शरद ऋतु में गर्म केप वितरित किए।कार्यक्रम संयोजक लियो नीरज अग्रवाल ने बताया कि आगे भी ठंड की अधिकता को देखते हुए क्लब व संस्था द्वारा आगे भी हर जरूरतमंद लोगों तक कंबल , रजाई वितरित की जाएगी।साथ ही वहां के स्थानीय लोगों ने संस्था व क्लब की इस पहल के लिए खूब सहाना की।इस अवसर जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल,लियो लॉयन मेघा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लियो दीपांशु मित्तल,लियो नीरज अग्रवाल,अशोक कुमार,अमन कुमार,संगीता आदि सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!