शर्मा बने अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष
सीकर। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने श्यामभक्त रामगोपाल शर्मा गोपी को संगठन का सीकर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर सेवानिवृत्त एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़, समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, पन्नालाल सारडा, रमाकांत धानुका, सुनील नैनसुखा, श्याम बाबा भजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, ,रेखा शर्मा, भावना जांगिड़, दिनेश शर्मा,कांत डस्सा, भाजपा नेता महेश शर्मा, रामप्रसाद मिश्रा, बसंत कुमार शर्मा, वीरेन्द्र माथुर, ओमप्रकाश माथुर, सत्य पटेल आदि ने गोपी को बधाई दी है।