Dark Mode
शर्मा को मिली पी. एच. डी. की उपाधि

शर्मा को मिली पी. एच. डी. की उपाधि

 
रतनगढ़ । अमित कुमार शर्मा पुत्र रामदेव शर्मा को मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा डॉक्टरेट (पी.एच.डी) की उपाधि प्रदान की गई है। शर्मा ने कम्प्युटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे डीप नेटवर्क बेस्ड मॉडल फॉर रयूमर डिटेक्शन ऑन सोशल मीडिया माइक्रोब्लॉगिंग विषय पर प्रोफेसर संदीप चौरसिया (गाइड) एवं प्रो. देवेश कुमार श्रीवास्तव (को-गाइड) के निर्देश मे शोध कार्य पूरा किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता -पिता, शिक्षक परिवार, दोस्तो एवं वर्तमान असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत संस्था आईसीएफएआई विश्वविधालय, जयपुर के प्रबंधन को दिया है। इस अवसर पर मांगीलाल, बद्रीप्रसाद रामदेव, सुशील चन्दनिया, रघुनंदन धर्ड, गोपाल धर्ड, किशन लाटा आदि ने बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!