Dark Mode
मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली

 


परिजनों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, गुजरात के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी की चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आकस्मिक दुर्घटना में झुलसी  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री  शर्मा ने सोमवार को  व्यास के भाई  गोपजी एवं भतीजे  विवेक शर्मा से फ़ोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को अहमदाबाद स्थित जायड्स अस्पताल के चिकित्सकों से समन्वय बनाकर शीर्षस्तरीय चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  इसके अलावा, मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री  रुशिकेश पटेल से भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं के बीच श्रीमती व्यास के उपचार की प्रगति और उन्हें उपलब्ध करवाई गई मेडिकल सुविधाओं पर चर्चा हुई।
 
 
 
मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली

GIRJA VYAS .FILE PHOTO

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!