शर्मिला त्रिपाठी व पायलट बने जिला संगठन मंत्री
ब्यावर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने राजस्थान के समस्त जिलों में जिला संगठन मंत्री मनोनीत किए। जिसमें जिला ब्यावर से लक्ष्मण सिंह पायलट को पुरुष व श्रीमती शर्मिला त्रिपाठी को महिला जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया है। इन दोनो के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष रतन सिंह देवड़ा, रघुवीर सिंह चौहान, राजेंद्र प्रजापति, विभाग संगठन मंत्री गुरुशरण गोयल, प्रदेश प्रतिनिधि धीरज तर्क, पंकज शर्मा, विष्णु दत्त गोयल तथा समस्त उपशाखा के अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, मंगल सिंह, किशन सिंह, सुरेश सारस्वत, भगवान सिंह लालपुरा सहित सभी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला ब्यावर पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर हर्ष जताया।