सोने के भाव में तेज उछाल, चांदी स्थिर
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार के शुरुआती कारोबार में सोने ने मजबूत रुख दिखाया। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चांदी के बाजार में फिलहाल कोई हलचल नहीं दिखी और इसके भाव पिछले स्तर पर ही बने हुए हैं।
ज्यादातर शहरों में सोना 1,120 रुपये से 1,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। हालांकि चेन्नई में तेजी कुछ ज्यादा रही, जहां सोने के दाम में 1,420 रुपये से 1,540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया। इस बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,55,360 से 1,55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत प्रमुख बाजारों में 1,42,410 रुपये से 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में पहुंच गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अहमदाबाद में दोनों कैरेट की कीमत क्रमशः 1,55,410 रुपये और 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चेन्नई आज सोने की तेजी के मामले में सबसे आगे नजर आया। यहां 24 कैरेट सोना 1,55,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये और 22 कैरेट की 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में भी यही स्तर देखने को मिला, जहां 24 कैरेट सोना 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट का भाव 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट का 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में भी 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी का असर दिखाई दिया। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। फिलहाल बाजार की नजर सोने की इस तेजी और चांदी की स्थिरता पर बनी हुई है।