Dark Mode
शाश्वत सक्सेना ने 51 मंदिरों में भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट की

शाश्वत सक्सेना ने 51 मंदिरों में भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट की

चित्तौड़गढ़। हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त अभियान के संयोजक शाश्वत सक्सेना ने बुधवार तक विधानसभा क्षेत्र के 51 मंदिरों में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेंट की है। बुधवार को भोईखेड़ा में स्थित संगम महादेव के मंदिर में पुजारी पंडित शिव गिरी को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेंट करते हुए शाश्वत सक्सेना ने बताया कि हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त जी अभियान के तहत शहर और आस-पास के मंदिरों में भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट की जा रही है । उन्होने बताया कि पुराणों के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा से बल, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद बाल किशन भोई भी मौजूद थे। अभियान के प्रवक्ता पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को शाश्वत सक्सेना के द्वारा श्रीनाथ जी की बगीची में स्थित मंदिर के पुजारी पंडित शंकर चाष्टा को भी भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट की गई । उन्होने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र के 51 मंदिरों में भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट कर उनकी महिमा से अवगत कराया गया है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!