उमराह कर लौटे शेख दम्पत्ति का किया स्वागत
मक्का मदीना की जियारत से दिल को सुकून मिलता है और ईमान ताजा होता है : शेख
सोजत। देश में अमन चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी मोहब्बत, भाईचारा की दुआ मांग कर पवित्र मक्का मदीना की यात्रा उमराह कर लौटे इनायत शेख और उनकी पत्नी मोबिना बानो का भव्य स्वागत किया गया। तालाब की बारी स्थित शेखों के मोहल्ले में आयोजित एक समारोह में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला पाली इकाई के अध्यक्ष अब्दुल समद राही ने इनायत शेख का साफा व माला पहनाकर व रिहाना रानू ने मोबिना बानो का शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शेख़ ने कहा कि मक्का मदीना की जियारत हर मोमीन की तमन्ना होती है। मक्का मदीना की जियारत से दिल को सुकून मिलता है और ईमान ताजा होता है। समाजसेवीका रिहाना रानू ने कहा कि मक्का मदीना की जियारत से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और आपसी रिश्ते मजबूत होते है। इस अवसर पर शबनम टांक, सबियान शेख, खुशबू शेख, मास्टर अब्दुल सलीम सिलावट, असलम ताजक, हनीफ कम्पाउन्डर, पार्षद संतोष पिल्लाई, हाजी सफी मोहम्मद रंगरेज, पूर्व पार्षद यासीन छीपा आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।