शेखावाटी टॉपर भारतीय पब्लिक स्कूल से
सीकर । बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वी के परिणाम में स्थानीय सांवली सर्किल स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल, सीकर के विद्यार्थी शेखावाटी में टॉपर रहे है। भारतीय पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा दीक्षा चौधरी 99.20प्रतिशत आनंदिता कुल्हार 99.00प्रतिशत आयुषी करीर 99.00प्रतिशत एवं ज्योतिका चौधरी 99.00प्रतिशत अंक के साथ शेखावाटी के प्रथम व द्वितीय टॉपर रही है। साथ ही आयुषी चौधरी 98.40प्रतिशत पलक जाँगिड़ 98.20प्रतिशत आंचल खीचड़ 98.20प्रतिशत वंश बाघला 98.00:प्रतिशत दिव्या कुमावत 97.80प्रतिशत अन्जु चौधरी 97.60:ए पंकज निठारवाल 97.40:ए गार्गीश्री 97.20 प्रतिशत श्रुति वशिष्ठ 97.20 प्रतिशत एवं कक्षा 10 के परिणाम में अनुप्रिया 98.00 प्रतिशत आदित्य बिजारणियां 9.ण्00:ए कनिष्का 96.20प्रतिशत जिज्ञासा 96.00 प्रतिशत राशि 96.00प्रतिशत निधि 96.00प्रतिशत तथा नन्दिनी मितल ने 96.00प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के साथ संस्था में साफा एवं माला पहनाकर मेधावी विद्यार्थियों का संस्था के वाइस चैयरमेन डॉ. शीशराम रणवाँ ने स्वागत किया तथा खुशी के इस अवसर पर संस्था के अध्यापकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत का ही ये परिणाम है कि भारतीय पब्लिक स्कूल आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणाम में शेखावाटी की सिरमौर संस्था बनी है।