Dark Mode
जयघोष के साथ चढ़ाया शिखर कलश

जयघोष के साथ चढ़ाया शिखर कलश

आसींद. उपखंड क्षेत्र बदनोर की जगपुरा पंचायत मुख्यालय के गुल खेड़ा गांव( रघुनाथपुरा) सगस जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर पर पंच कुंडीय हवन यज्ञ एवं कलश स्थापना सवाई भोज महंत सुरेश दास महाराज एवं खाद बीज बोर्ड निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धीरज गुर्जर के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम आयोजित हुआ इस अवसर पर राज्य मंत्री धीरज गुर्जर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपस में समरसता का संदेश देते हैं पंडित घनश्याम दाधीच द्वारा हवन यज्ञ में यजमान गणों द्वारा पूर्णाहुति करवाई गई अभिजीत मुहूर्त में कलश चढ़ाया गया इस मौके पर आस पहाड़ महाराज महेंद्र पुरी, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि उदय लाल खटीक, मनसुख सिंह गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य शंभू लाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर, समाजसेवी धर्मी चंद कोली, निंबाराम गुर्जर, जगपुरा सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय गुर्जर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गुर्जर एनएसयूआई पूर्व प्रदेश महासचिव रामलाल गुर्जर यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दाऊद शेख नरेंद्र गुर्जर सहित गणमान्य नागरिक ग्रामवासी मौजूद थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!