Dark Mode
श्रावण महाशिवोत्सव में जमकर झुमे शिव भक्त विशाल होगा वृक्षारोपण

श्रावण महाशिवोत्सव में जमकर झुमे शिव भक्त विशाल होगा वृक्षारोपण

फतेहपुर शेखावाटी ।  कस्बे में सुभाष नगर खटीकान मोहल्ले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार रात्रि को सन्तों के सानिध्य में विशाल श्रावण महाशिवोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिव भक्त शिव भजनो पर जमकर झुमे। महाकालेश्वर मंदिर पुजारी राहुल दायमा ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस श्रावण मास में भी श्रावण महाशिवोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गोरख टिला अठवास से सन्त शक्तिनाथ महाराज ओर झुंझुनू ने सन्त विचार नाथ जी व ओम नाथ जी महाराज ओर श्री चमत्कार बालाजी धाम के पुजारी महाराज राकेश जी भक्त उपस्थित रहे । वहीं आगामी दिनों में मन्दिर कि पुरी भूमी पर तारबन्दी कि जायेगी। ओर वृक्षारोपण अभियान के तहत विशाल वृक्षारोपण का आयोजन किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!