शिवचरण धाकड़ बने वैर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
वैर . वैर अभिभाषक संघ के चुनावों में एडवोकेट शिवचरण धाकड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया, निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रवीण चंद्र मिश्र ने बताया कि बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट शिवचरण धाकड़ को आज प्रमाण पत्र दिया गया, उनको शपथ बाद में दिलाई जायेगी शपथ के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारीख तय करेंगे, अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार रहे एडवोकेट पीतम चंद्र कटारा ने बताया कि वकीलों में एकता बनी रहे इसीलिए धाकड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह फौजदार ने बताया की सभी वकीलों की बैठक कर असंतोष को दूर करते हुए सर्वसम्मति से वैर बार एसोसिएशन का अध्यक्ष एडवोकेट शिवचरण धाकड़ को बनाया गया है इसकी सूचना मेल द्वारा राजस्थान बार को भेज दी गई है, उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को बार अध्यक्ष का चुनाव होना तय था परंतु एक अन्य उम्मीदवार प्रीतम चंद कटारा के नाम वापस लेने पर चुनाव के लिए निर्धारित दिनांक से पहले ही शिवचरण धाकड़ को बार अध्यक्ष घोषित कर दिया था | प्राप्त जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर
उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह गुर्जर एडवोकेट, सचिव धर्म सिंह चौधरी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष हनुमान सिंह चौधरी एडवोकेट ,पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार मीणा एडवोकेट, ऑडिटर मुरारी लाल शर्मा एडवोकेट, को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक संघ हेमेंद्र व्यास, ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए , कार्यक्रम में हरीश भारद्वाज एडवोकेट, पूरन धाकड़ एडवोकेट, विकास शर्मा एडवोकेट, अमित जीवद, सुरेंद्र खरबेरा, देवेंद्र पाठक, रमेश, दौलत बेरवा, देवी सिंह धाकड़, पुष्पेंद्र सोलंकी ,मानसिंह धाकड़ , गोपाल राम शर्मा, हरि सिंह फौजदार, अजयवीर, ब्रजकिशोर धाकड़, विष्णु शर्मा चाणक्य, उमेश धाकड़, ओम प्रकाश, श्रीमोहन शर्मा, पद्मेश शर्मा, प्रीतम कटारा , मानवेंद्र दत्तात्रेय, नवनीत चौधरी, चंदन सिंह डांगुर, राजेश सोनी, एडवोकेट कृष्ण वीर गुर्जर आदि उपस्थित थे।