सोजत विधानसभा से शोभा चौहान भाजपा प्रत्याशी
सोजत। सोजत विधानसभा से शोभा चौहान का नाम भाजपा प्रत्याशी के लिए तय किया गया है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ लोगों ने विकास कार्य और घोषणाओं को लेकर नाराजगी भी जताई है। वर्तमान में चौहान सोजत विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जे प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए द्वितीय सूची नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें सोजत विधानसभा से शोभा चौहान का नाम है।