टोंक में हर्ष उल्लास के साथ मनाई सैन जयंती पर निकली शोभा यात्रा
टोक. टोंक शहर में सोमवार को सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सैन जी महाराज का 723 वा जन्म जयन्ती समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । सैन जी महाराज के दीप प्रज्ज्वलित कर विशाल शोभा यात्रा को रवाना किया गया। इस अवसर पर बैंडबाजो के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा कंकाली माता मंदिर, टोंक से रवाना होकर, घंटा घर, पुराना बस स्टैंड, पंच कुईया दरवाज़ा, चतुर्भुज तालाब से होते हुए नाइयों की बगीची पहुंची। इस दौरान बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा में महिला-पुरूष नाचते-गाते जयकारे लगाते साथ चल रहे थे। सैन जयन्ती की पूर्व संध्या पर नारायणी माता मंदिर में रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीताराम बोरडी, सत्य नारायण सैन, हरिओम सेन ,विष्णु सैन, जगदीश सिरोया, घनश्याम सैन, सोनू सैन बनेठा, गणेश धतुरिया, रामस्वरूप सैन, सूरज पराना, अशोक सैन खलीलपुरा, खेमराज सैन, दीपू सैन, धर्मराज सैन,गौरीशंकर सैन ,विष्णु खुरेड़ी, श्योजी सैन, रामू सैन, राधेश्याम वर्मा, लल्लू सैन, सूरज कंपाउंडर, सुरेश सैन पालड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।