महेश नवमी पर हुआ शोभायात्रा व सहस्त्रघट का आयोजन
फलोदी . महेश नवमी पर्व पर फलोदी माहेश्वरी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई और कल्याणराय भगवान मन्दिर में सहस्त्रघट व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। शहर में आज सोमवार को महेश नवमी महोत्सव बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान सुबह सदर बाजार स्थित भगवान कल्याणराय मन्दिर से विशाल शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई जिसमें विभिन्न तरह की आकर्षक झांकिया सज्जाई गई। शोभायात्रा कल्याणराय मंदिर से रवाना होकर चांडक स्ट्रीट, नरसिंह चौक, लटियाल रोड, भैया नदी, जवाहर प्याऊ बाजार, जयनारायण व्यास सर्किल, एसडीएम बंगला से होकर पत्थर रोड , त्रिपोलिया, ब्रह्मसभा बाजार होते हुए पुनः कल्याणराय मन्दिर पहुंची, इसके बाद मन्दिर में विद्वान पंडितों द्वारा भगवान महेश के सहस्त्रघट का आयोजन किया गया तथा शाम को महाआरती व प्रसादी का आयोजन किया गया। कायर्क्रम में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दामोदर चांडक, पूर्व अध्यक्ष हरिकिशन सावना, गोपीकिशन भट्टड़, बाल किशन गांधी, महेंद्र फोफलिया, मांगीलाल बूब, पंकज फोफलिया, राजेश चांडक, दिलीप भट्टड़, सत्यनारायण भट्टड़, श्रीमती संतोष लोहिया, अशोक मूंदडा , राकेश ,देवेंद्र बूब सहित सैकड़ों महिला ,पुरुष, युवक व बालिकाएं शामिल हुई।