Dark Mode
संगम विश्वविद्यालय की शूटिंग, सॉफ्टबॉल,बॉक्सिंग की टीमों की घोषणा

संगम विश्वविद्यालय की शूटिंग, सॉफ्टबॉल,बॉक्सिंग की टीमों की घोषणा

भीलवाड़ा : संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न खेल हेतु टीम का चयन किया गया तथा शूटिंग, सॉफ्टबॉल एवम बॉक्सिंग की टीमों की घोषणा की गई।खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया सॉफ्टबॉल में जगदीश बुनकर,अर्जुन रेगर,कल्पेश शांखला,अरिहंत जैन,भूपेंद्र गाडरी, राहुल शांखला, उज्जवल पारीक, सांवर मल गाडरी,भरत खोईवाल, करन खोईवाल, ओम प्रकाश गाडरी,सीताराम दमामी,शिवराज गाडरी,राजू गिरी,हंसराज गिरी,सईम अहमद ,बॉक्सिंग में रौनक गांछा,मनीष आचार्य, सुभम सोनगरा, रतनलाल खटीक,राहुल कुमार कोली,निखिल कुमार,हिमांशु टांक एवम शूटिंग में रामकन्या जाट,लक्षिता राठौर,कृष्णा कंवर,मीना सुथार,प्रांजल जोशी,केशव सिंह,राज्यवर्धन सिंह,शिव सिंह,सौरभ ओझा,पंकज गुजर होंगे। सभी खिलाड़ी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओ में संगम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगे। संस्था के वाईस चान्सलर प्रोफेसर करुणेश सक्सेना ,रजिस्ट्रार प्रो. राजीव मेहता एवम प्रो. राकेश भंडारी ने सभी को जीत की शुभकामनाएं दी एवम प्रोत्साहित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!