Dark Mode
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने पैपराजी की तरफ हाथ हिलाते हुए वेव किया और बातचीत भी की। श्रद्धा ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दिए। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। उन्होंने पार्किंग में कार में बैठने से पहले रुककर फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धा के देसी लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

फ्लोरल सूट में दिखीं श्रद्धा कपूर
इस वीडियो में श्रद्धा येलो फ्लोरल प्रिंटेड सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने डीप नेक वाली लूज पाकिस्तानी स्टाइल की कुर्ती के साथ इसी प्रिंट के पैंट पहने हैं और दुपट्टा लिया हुआ है। उन्होंने मेकअप बिल्कुल सिंपल रखा है और बालों में बन बनाया हुआ है। श्रद्धा ने एक्सेसरीज के तौर पर फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाला ग्रे बैग भी लिया हुआ है और कानों में सिंपल सी गोल्डन हूप इयररिंग्स पहनी हैं। उन्होंने व्हाइट स्ट्रैप सैंडल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

यूजर्स बोले- आपको नजर ना लगे!
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स श्रद्धा की खूबसूरती की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आपको देखकर आंखों को सुकून मिलता है श्रद्धा! वहीं एक यूजर ने लिखा- नजर ना लगे! श्रद्धा ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। जल्द ही श्रद्धा कपूर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आएंगी। इसके अलावा श्रद्धा विशाल फुरिया की फिल्म नागिन में भी दिखाई देंगी। वहीं, राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर स्त्री 2 में भी नजर आएंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!