Dark Mode
श्रद्धा महोत्सव ध्वज पूजा के साथ हुआ शुरू,

श्रद्धा महोत्सव ध्वज पूजा के साथ हुआ शुरू,

 
 

श्रद्धा महोत्सव में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन,

 
 
नवलगढ़ .  क्षेत्र के मुकुंदगढ़। कस्बे के झुंझुनूं - सीकर हाइवे पर स्थिति सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सुबह महंत योगी चेतननाथ नाथजी महाराज व योगी अभयनाथजी महाराज के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ ध्वज की  पूजा अर्चना की गई।  ध्वज पूजा अर्चना में मुख्य यजमान रजत,पूनम गोयल व अभिनव, सेफाली गर्ग ने पूजा अर्चना की। सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के महंत योगी चेतननाथजी महाराज ने बताया कि 
श्रावण मास के महीने में इस श्रद्धा महोत्सव का आयोजन होगा । जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। यह महोत्सव  अमृतनाथजी आश्रम फतेहपुर के  महंत नरहरिनाथजी के  पावन सानिध्य में होगा। श्रद्धा महोत्सव के अंतर्गत स्वेच्छा निधि महा रुद्राभिषेक, कलश यात्रा, नव दिवसीय शिव कथा, 108  कुंड  यज्ञ ,भजन, शेखावाटी संत समागम आदि कार्यक्रम होंगे।  भास्कर दुलर  संस्थापक गोवंश एवं पुजारी अधिकार रक्षा मंच ने बताया योगी चेतन नाथ जी महाराज एवं अभय नाथ जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा महोत्सव का आयोजन होगा।  जिसमें 13 अगस्त को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो  प्रातः 8.15 मुकुंदगढ़ के गोपीनाथ जी मंदिर से रवाना होकर सिद्धेश्वर महादेव आश्रम परिसर में पहुँचेगी। आश्रम परिसर में 13 अगस्त को ही नव दिवसीय शिव पुराण कथा होगी जो यह कथा 13 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी कथा का वाचन पूज्य दीनबंधु दास महाराज ,श्रीधाम वृंदावन करेंगे। कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से साय 6.30 बजे तक रहेगा। आश्रम परिसर में 14 अगस्त से 22 अगस्त तक 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ महोत्सव आयोजित होगा जो प्रति दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगा यह यज्ञ विश्व शांति व कल्याण के लिए यज्ञचार्य कृष्ण कांत शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित होगा। 21 अगस्त रात्रि को शेखावाटी के प्रसिद्ध संतो के सानिध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। 22 अगस्त को भगवान शिव भोले को प्रसाद लगा कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वही श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को समर्पण निधि सामूहिक महा रुद्राभिषेक का भी आयोजन चल रहा है। वही कार्यक्रम को लेकर अलग अगल टीमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटी हुई। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। ध्वज पूजा अर्चना में मोहन नाथ महाराज,शक्तिनाथ महाराज,गणेशनाथ महाराज,सुन्दरनाथ महाराज,कैलाश चोटिया,राजेश कटेवा,ओमेंद्र चारण, महावीर कटारिया,सुरेंद्र सैनी,रामकुमार चौधरी,भास्कर दुलर,अनिल दूत, विजेंद्र डोटासरा,रामकुमार सैनी ,सुरेंद्र सिंह,राजेश मंगला,संजय गर्ग,रामजी ड़बेवाला,राकरण डांगी, राजेन्द्र पोरवाल,अनिल दूत,महेंद्र दादरवाल,आयुष चाँदल,पीयूष सेन,अजित,अनुराग दुलर,सुनील कुमार,पुनीत पूनिया,प्रवीण खिचड़,विनोद सैनी, तरुण सैनी, मुरारी इन्दोरिया, मुरारी शर्मा सहीत बड़ी संख्या में श्रदालु मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!