यजुर्वेदीय ब्राहम्णो का श्रावणी उपाकर्म पूजन कल
फलोदी. शहर के धार्मिक एवम पूजनीय स्थल शिवसर तालाब पर कल 30/08/2023 बुधवार को सुबह 10:30 बजे से शुक्ल यजुर्वेदीय श्रावणी का आयोजन आचार्य सुरेश बोहरा के सान्निध्य में किया जाएगा। आचार्य बोहरा ने बताया कि श्रावणी पर्व ब्राहम्णों का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन दस विधि स्नान, तर्पण, यज्ञोपवित पूजन आदि सत्कर्म किये जायेगे । सभी शुक्ल यजुर्वेदीय ब्राहम्णो से निवेदन किया है कि इस पावन पर्व का पूर्ण लाभ लेंवे । इस कार्य के लिए समाज सेवी प्रकाश जी पुरोहित ( रोडवेज वाले) एवम उनकी टीम द्वारा तैयारियां की जा रही है।